Showing posts with label बारिश. Show all posts
Showing posts with label बारिश. Show all posts

आज की बारिश... और यादें


आज बारिश में बच्चों को को भीगता देख,
मन फ़िर से यादों के गलियारों में भटकने चला गया...

वो स्कूल से घर आते में,
जानबूझ कर भीग जाना,
वो रेन-कोट न होने का बहाना बनाना...
ड्रेस गीली हो जाने पर,
मम्मी की भारी भरकम डांट खाना...
और,
यदि धोखे से बीमार पड़े तो,
सारे रिश्तेदारों, दोस्त-यारों के वो अजीबो-गरीब नुस्खे बताना...
और दुबारा ये बचपना न करूँ, ये भी समझाना...

ऐसा नहीं है कि अब भीग नहीं सकती,
या बहाने नहीं बनाऊँगी...
भीगूँगी, बहाने बनाऊँगी...
और मम्मी की ढेर सारी डांट खाऊँगी
रिश्तेदारों, दोस्त-यारों के भी फ़ोन आयेंगे,
फ़िर से सब अपने-अपने तरीकों से समझायेंगे...
पर...
अब बात ड्रेस गीली होने की नहीं,
बात होगी कि मै बड़ी हो गई हूँ...
बात मेरे बचपने की नहीं,
बात होगी की अब इतनी तो समझदार हो ही गई हूँ...

हाँ सही ही तो है...बड़ी तो सिर्फ मै हुई हूँ,
बाकी सब का यौवन तो वैसा ही है...
सावन तो सिर्फ मेरे लिए बदला है,
बाकी सब के लिए तो मौसम वैसा ही है...
खैर...
हाँ तो हम कहाँ थे...
उन बच्चों को देख,
उनके बीच खुद को खोज रही थी...
अपने भविष्य को, यूँही
भीगते, मस्ती करते सोच रही थी...
तभी अचानक, मम्मी की आवाज़ का कानों में आना...
"खिड़की बंद करो वरना पाने अन्दर आयेगा"
और हमेशा की तरह मेरी एक और सोच, एक और सपने का टूट जाना...

इतनी तेज़ बारिश और ये मन...

उफ़ ये बारिश... वो भी इतनी तेज़...
ये सर्द हवाएँऔर उस पर पानी की फुहार
न जाने क्यों है इतनी गर्जन
शायद हमसे कुछ कहना चाहता है ये मौसम
ये मौसम,
बढाताहै मेरी तन्हाई
कातिल उसकी याद, फ़िर खंजर ये जुदाई
पिघलना चाहती हूँ उसकी बांहों में
पढ़ना चाहती हूँ अपनी चाहत को उसकी आँखों में...

क्या होगा वो भी यूँ ही मेरे इंतज़ार में
"हम मिलेंगे कभी" इसी ऐतबार में...
न जाने कैसा होगा वो, कहाँ होगा?
कैसी होंगी उसकी आँखें, उसकी बाँहें?

ये सपना सच होगा या रहेगा सिर्फ धोखा
न जाने कब एक होंगी हमारी जुदा रांहें...