तुम्हारे प्रेम का अर्थ...

क्या प्रेम का अर्थ
केवल आलिंगन है???
या प्रेम और गहराया तो चुम्बन है???
बस यूंही तन की करीबी बढ़ती जाती है
और प्रेम गहराता जाता है...

क्या ह्रदय में उमड़ती प्रेम-भावनाओं का कोई मोल नहीं???
जहाँ छुअन का उतना महत्व नहीं
जितना एक-दूसरे की चिंता
जहाँ चुम्बन का उतना महत्व नहीं
जितना एक-दूसरे को समझना
जहाँ बदन की ज्व्लंतता का उतना महत्व नहीं
जितना एक-दूसरे के बिना बोले शब्दों को सुनना
या...
एक-दूसरे का अहसास साथ होना...

पर...
तुम ऐसे क्यूं नहीं हो???
तुम्हारे लिए मेरे करीब आना जरूरी क्यूं नहीं???
क्यों तम्हारे लिए मेरे बदन पर तुम्हारे हाथों के निशाँ
से ज्यादा जरूरी
मेरे होठों पे मुस्कान का होना है???
क्यों नाराज़ होने के बाद भी...
तुम हमेशा मेरे साथ खड़े होते हो???
और आसुओं को मेरी आँखों से कोसों दूर रखते हो...
क्यों तुम मेरा चुम्बन नहीं लेते???
वरन... हर बहाने से मुझे खुशियाँ ही देते हो...
क्यों तुम मेरे करीब नहीं आते???
क्यों दूर से ही देख मुस्कुराते हो???
क्यों कोई वादा नहीं करते???
या वादा न तोड़ने की कसम मुझसे लेते हो???

क्या तुम इस दुनिया से अलग हो...
या...
मुझसे प्रेम नहीं करते...

42 comments:

  1. एहसास के उमड़ते-घुमड़ते प्रश्नों को सुन्दर तरतीब दिया है

    ReplyDelete
  2. Thank you so much Verma ji...

    ReplyDelete
  3. Thank you so much Rashmi Mam...

    ReplyDelete
  4. Striking a balance between love and overflowing emotions is a tough job. Those who are able to do so are truly praiseworthy.

    ReplyDelete
  5. True Sanjeev ji... Thank you for your appreciation...

    ReplyDelete
  6. प्रेम के कई रूप होते हैं, हर कोई अपने अपने तरह से प्रेम दिखता है, प्रेम का लेकिन निश्चल रूप ही सबसे ज्यादा प्रिय और सुहाना लगता है...

    ReplyDelete
  7. आपने प्रेम के उन तत्वों को अपने शब्दों में अभिव्यक्त किया है जो की किसी भी व्यक्ति के मन को कुछ पल के लिए प्रेममयी बना सकते है..

    धन्यवाद____

    ReplyDelete
  8. बहुत भावपूर्ण अभिव्यक्ति..अच्छा बांधा है.

    ReplyDelete
  9. @Abhi ji... ji sahi kaha... us roop ka apna aanand hai
    @Mohan ji... thank you so much
    @Udan Tashtari ji... thank you so much sir...

    ReplyDelete
  10. @ धन्यवाद पूजा जी
    रचना के माध्यम से प्रेम के कई रूपों से अवगत करवाया
    क्या तुम इस दुनिया से अलग हो
    या मुझसे प्रेम नहीं करते
    बहुत ही भावपूर्ण...... उम्दा रचना..बधाई.
    आप बहुत सुंदर लिखती हैं. भाव मन से उपजे मगर ये खूबसूरत बिम्ब सिर्फ आपके खजाने में ही हैं

    ReplyDelete
  11. @sanjay ji... thank you so much... mai sirf koshish kartee hu, baaki aap logo kee blessings rahi to ana kaam yunhi jaari rakhungi... par aap taareef bahut karte hai... mai itne ke kaabil nahi hu abhi... koshish karungi ki jald hi apne aapko aapki taareefon k kaabil bana saku... Dhanyawaad...

    ReplyDelete
  12. प्रेम एक खूबसूरत एहसास , अनोखी अनुभूति ...
    मगर सबके इसे प्रकट करने के तरीके अलग ...

    सुन्दर भावाभिव्यक्ति ...!

    ReplyDelete
  13. @Vani ji... thank you so much...

    ReplyDelete
  14. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  15. jisne kabhi kisi se piyar kiya hai wahi piyar ko aachi tarah se samajh sakta hai...is rachna ke bare me kuch bhi bolna atishyokti hogi....

    ReplyDelete
  16. @Rajeev ji... aapka abhut-bahut dhanyawaad... ji per kabhi-kabhi jo dekhtee hu wo bhi likhti hu... so jo dekha, jaisa paya likh diya...

    ReplyDelete
  17. Awesome miththoo, You always do a great work while writing poems. Keep it up.

    ReplyDelete
  18. bahut sundar rachna...

    Mere blog par bhi sawaagat hai aapka.....

    http://asilentsilence.blogspot.com/

    http://bannedarea.blogspot.com/

    Music Sunne or Download karne ke liye Visit karein...
    Download Direct Hindi Music Songs And Ghazals

    ReplyDelete
  19. प्रेम की बहुत ही खूबसूरत परिभाषा गढी है……………इसी आस मे तो उम्र गुजर जाती है…………भावो को मजबूती से पकडा है।

    ReplyDelete
  20. क्या बात है पूजा जी बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति !
    बधाई !

    ReplyDelete
  21. Prem.. Ek kaanta hai jo chubh ke toot jata hai, bas itni si daataan hai mohabbat ki...!!

    Prasansaniya hai aapki rachna..!!

    "Satya"

    ReplyDelete
  22. बहुत ही सुन्‍दरता से शब्‍दों को पिरोया है आपने इस रचना में, बहुत ही सुन्‍दर एवं भावमय प्रस्‍तुति ।

    ReplyDelete
  23. खूबसूरत एहसासों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति.

    ReplyDelete
  24. well panned, pooja ji, well defined and segregate the true love.

    congrate

    ReplyDelete
  25. @Archi, Sonal ji, Vandana ji, santosh ji, ???, Sada ji, Sikha ji, Alok ji... thank you so much...

    ReplyDelete
  26. शायद आप हकीकत को समझ रही हैं।

    ReplyDelete
  27. @Rajey ji... bas jo dekhtee hoon samjhati hun likhe kee koshish kartee hoon... thank you so much for ur appreciation

    ReplyDelete
  28. Bahut he achche rachna and bhavnao ki abhiwayakati :-)

    ReplyDelete
  29. prem to har ke pass hai pr use sub ta pahuch shayd kam loga ko hoti hai. prem is sundar rachna se dil ko sukun huwa. kafi fursar ke chhan me likhi gayi bhwna hai.

    ReplyDelete
  30. आपकी इस कविता और उमड़ते घुमड़ते सवालो पर एक शेर अर्ज़ है

    जैसे खुदा को देखा है.. वैसे तुझको देखा है..
    मेरी नज़रें पाक- बेगुनाह हैं..तुझे कभी छुआ नहीं पर चूमा है ..

    ReplyDelete
  31. Itne taarif aap ko miltihain to main kya taarif karoon, kyun ki main to naacheez hoon lekin itna kehe sakhu ki aap bahat hi dil ko chune wali ho!!!!!!!!!!

    ReplyDelete
  32. सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुति ......

    ReplyDelete
  33. @Ankur, ???, Anand ji, Siba, Virendra ji... thank you so much...
    @Anand ji... bahut khoob...

    ReplyDelete
  34. प्यार बदन की छुअन नही
    प्यार है इक मीठी चुभन
    जिसे बुझाने को ना जी चाहे
    ये होती है वो अगन
    जहाँ दूरी का अस्तितव
    बेमानी सा हो जाता है
    आँखों का आँखो से ही
    हो जाता है सम्पूण मिलन

    आपने प्यार को जिस तरीके से सरलता से व्यक्त किया , बहुत प्रशंसनीय है

    ReplyDelete
  35. प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति का एक सुंदर दृश्य आपने प्रस्तुत किया है! प्रेम में उमड़ते मन के भावो जिसमे मन कभी बहुत कुछ पाना चाहता है और कभी बहुत कुछ देना अर्पण करना चाहता है की सुंदर प्रस्तुती है आपकी रचना!

    ReplyDelete
  36. @Palaash n Amarjeet ji... thank you so much...

    ReplyDelete
  37. .........have no words to comment over it....to comment over it is like giving it a value and my dear ur thoughts are invaluable.............

    ReplyDelete
  38. @Shweta... Thank you so much for ur invaluable appreciation... thank you so much...

    ReplyDelete
  39. पूजा...तुम्हारी इस कविता को किसने किस रूप में देखा होगा पता नहीं...मगर यह कविता स्त्री-मन के कोमलतम भावों की मनोभिव्यक्ति है,जिसे कम-से-कम उस पुरुष के लिए तो ठीक उसी अर्थ में देख-समझ-महसूस कर पाना अत्यंत दुरूह है,जो अपने परिवार की सदस्याओं के सिवा किसी अन्य स्त्री को स्वस्थ तरीके से नहीं देख सकते,और वो प्रेमी भी,जिन्हें अपनी कामेच्छा और प्रेम में अंतर का भी भान नहीं.....है ना....!!??

    ReplyDelete
  40. @RAJEEV JI, Dankiya... thank you so much ane hetu...
    @Rajeev ji... jee mujhe nahi pata kisne is kavita ko kis roop mei dekha? aur na hi aise kisi purush se aaj tak mera pala pada... haan hote hain kuchh shrapit log is samaj mei jinhe sirf kukarmo ke liye hi janm milta hai... parantu maine prem ke jin rupon ko dekha aur jana hai wo bade hi swakshh aur nirmal hai, so likh leti hu unhee ko... dhanyawaad padharne ke liye...

    ReplyDelete